दस्तावेज पूरे होने पर भी कट जाएगा चालान, हिमाचल की इस सडक़ पर सावधान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ऑनलाइन चालानों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। पूरे कागजात होने पर भी गरामोड़ा-बघेरी में गाडिय़ों के ऑनलाइन चालान कट रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाडिय़ों के सभी वैध कागजात पूरे होने के बावजूद लगातार ऑनलाइन चालान कट रहे हैं, जिससे आम जनता मानसिक तनाव में है।

लोगों के अनुसार आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट होने के बाद भी मोबाइल फोन पर चालान के मैसेज आ रहे हैं। कई मामलों में दस्तावेज़ वैध होने के बावजूद सिस्टम द्वारा गलत तरीके से चालान जनरेट हो रहे हैं।

ऐसा ही मामला नरेंद्र कुमार तलाई निवासी के साथ भी घटा। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को वह चंडीगढ़ जा रहे थे और सुबह 9:06 पर गरामोड़ा टोल प्लाजा क्रॉस किया तो उन्हें उनके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान ड्राइविंग विदाउट इंश्योरेंस आ गया, जबकि उनके पास गाड़ी के सभी दस्तावेज पूरे थे।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि समस्या का समाधान किया जाए। पीडि़त लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ऑनलाइन चालान सिस्टम की तुरंत जांच करवाई जाए और गलत चालानों को रद्द किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...