‘थूक’ लगाकर चने बेचने पर बवाल, शिमला में रेहड़ी-फहड़ी वाले से भिड़ गई महिलाएं

--Advertisement--

शिमला में चने में थूक लगाकर बेचने का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा और देवभूमि संघर्ष समिति ने विरोध जताया, कार्रवाई नहीं हुई तो 500 हिंदू रेहड़ी लगाएंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक रेहड़ी फहड़ी वाले पर चने में थूक लगाकर बेचने के आरोप लगे हैं। अब इस मामले पर बुधवार को हंगामा हुआ है। यहां पर भाजपा महिला मोर्चा की नेता ने रेहड़ी के सामने जाकर विरोध जताया है। साथ ही देवभूमि संघर्ष समिति ने विरोध जताया और चेतावनी दी है।

दरअसल शिमला के काली बाड़ी मंदिर के रास्ते में ग्रेंड होटल के पास की यह गटना है। यहां पर विशेष सुमदाय का शख्स चने बेचने वाले एक रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि रेहड़ी विक्रता चनों पर थूक कर बेचता है। यह दावा देवभूमि संघर्ष समिति ने किया है। देव भूमि संघर्ष की महिला कल्पना और श्वेता ने कहा कि समिति ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 500 हिंदू शिमला में रेहड़ी लगाएंगे।

देवभूमि संघर्ष समिति का कहना है कि सनातन धर्म के लोगों को नगर निगम सब्जियाँ बेचने की अनुमति नहीं देता, लेकिन इन लोगों के प्रति इतना लगाव क्यों है? कुछ दिन पहले संजौली में एक रेहड़ी वाले को उठाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब देवभूमि संघर्ष समिति ने एक और व्यक्ति को उठाया है।

इस दौरान महिला कल्पना ने विरोध के दौरान फेसबुक पर लाइव भी किया। उन्होंने कहा कि हिंदू विक्रेताओं और सिरमौरी भाइयों को नगर निगम मौके से तुरंत हटा देते हैं। कल्पना ने कहा कि पुलिस कह रही है कि ये रेहड़ी फहड़ी वाला किसी की नहीं सुनता है। वहीं, नगर निगम भी कुछ नहीं कर रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...