त्रिलोकपुर में वाहनों की लंबी कतारों से घण्टों लग रहे जाम से राहगीर परेशान, प्रशासन बेखर

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर त्रिलोकपुर के समीप फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी के तानाशाही रवैये के कारण आग उगलती गर्मी में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

त्रिलोकपुर में फोरलेन कंपनी ने कार्य लगा रखा है तथा सुबह ही स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों व शिक्षकों तथा रोजमर्रा अपने कार्यों को जाने वाले लोगों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

जिससे कोई भी समय पर अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाता है। प्रतिदिन बसें लेट हो जाती हैं। दोपहर को भी चिलचिलाती गर्मी में घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।

राहगीरों ने बताया की करीबन डेढ़ घण्टे के बाद कंपनी द्वारा जाम को खोला जाता है। कुछ बसें कोटला-त्रिलोकपुर-32 मील होकर जा रही हैं लेकिन इस रास्ते की हालत भी फोरलेन कंपनी ने खराब कर रखी हुई है।

32मील के पास त्रिलोकपुर जाते हुए मोड़ पर कंपनी की लापरवाही से ल्हासा गिर गया था और मिट्टी डाल जिसे आवाजाही के लिए चलाया गया लेकिन आज तक वहां किसी प्रकार का डंगा नहीं लगाया गया।

सड़क तंग होने की वजह से घण्टों जाम में फंसना पड़ रहा है। इन दिनों गर्मियों के सीजन के चलते पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं लेकिन त्रिलोकपुर में भरे जाम से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने जिलाधीश कांगड़ा से मांग उठाई है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी पग उठाए जाएं साथ ही अगर ट्रैफिक रोकने की कोई आधिकारिक परमिशन दी गई है तो पुलिस कर्मी की नियुक्ति भी की जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...