तीसरे दिन भी कालेश्वर महादेव के साथ बहती व्यास नदी में डूबे व्यक्ति का नही लगा सुराग 

--Advertisement--

Image

प्रागपुर- आशीष कुमार

उपमंडल देहरा के कालेश्‍वर महादेव के साथ बहती ब्यास नदी में डूबे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। साहिल उर्फ बबलू (30) पुत्र राकेश पंडी निवासी फगवाड़ा पंजाब अपने 5 दोस्तों के साथ शराब पी रहा था कि अचानक ही नहाने के लिए उसने ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी।

युवक को छलांग लगाता देख इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। परंतु पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का तीसरे दिन भी कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीँ, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान नदी-नालो का जलस्तर बढ़ा हुआ है बावजूद इसके कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डाल नदी में नहाने उतर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अपनी जान की कीमत समझें तथा नदी-नालों में नहाने न जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...