तरसूह पंचायत प्रधान का शव मोबाइल टावर में लटका मिला, आत्म हत्या की आशंका

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा उपमंडल की पंचायत तरसूह के पंचायत प्रधान अंकुश धीमान का शव घर के साथ लगते मोबाइल टावर में सुबह लटका मिला। मामले की जानकारी कांगड़ा पुलिस को दी गई और कांगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनावों में अंकुश धीमान ने पंचायत तरसूह से पंचायत प्रधान का चुनाव एक तरफा जीता था इससे पहले भी अंकुश धीमान पंचायत के उपप्रधान रह चुके थे। तरसूह पंचायत के लोग भी सकते में हैं की प्रधान कि एकाएक मृत्यु कैसे हो गई।

पुलिस उप अधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे कांगड़ा पुलिस को जानकारी मिली की पंचायत तरसूह मैं लगे मोबाइल टावर में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उन्होंने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त पंचायत प्रधान अंकुश धीमान के रूप में हुई। उन्होंने बताया शव से कोई आत्महत्या करने का कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ले जाया गया है। जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है और किन कारणों से आत्महत्या की है पुलिस यह जांच कर रही है। बताया जा रहा है सुबह 6:00 बजे ही अंकुश घर से बिना बोले बाहर चला गया था और थोड़ी देर बाद साथ लगते पड़ोसी लोगों ने घर में सूचना दी कि अंकुश धीमान का शव मोबाइल टावर से लटका हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय प्रधान अंकुश धीमान की पत्नी घर पर नहीं थी। अंकुश धीमान अपने पीछे दो जुड़वा बेटे जो कि अभी 5 वर्ष के हैं वह पत्नी को छोड़ गया है।

यह बोले डीएसपी

डीएसपी सुनील राणा ने बताया तरसूह पंचायत के प्रधान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस टीम पड़ताल कर रही है। शव को पंचनामे के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पड़ताल जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...