कांगड़ा के 27 वर्षीय युवक से चरस बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्‍करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आनी पुलिस ने सोमवार देर रात कांगड़ा के जयसिंहपुर निवासी एक युवक से 150 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया आनी पुलिस एएसआई योगेंद्र जब अपनी टीम के साथ आनी-निगान मार्ग पर गश्त पर थे तो रात करीब पौने दो बजे नेवी के बड़ा नाला के पास एक व्यक्ति पिठू बैग लेकर पैदल चल रहा था। जिसे शक के आधार पर रोका गया और जब उसके बैग की तलाशी ली गयी तो बैग में से 150 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपित युवक की पहचान 27 वर्षीय दीपक कुमार निवासी जयसिंहपुर कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...