डॉ राजेश की मुहिम का लोग ले रहे फायदा, घरद्वार मुफ्त मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

--Advertisement--

Image

श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने देहरा की धार पंचायत में लगाया स्वास्थ्य शिविर

देहरा – शिव गुलेरिया

श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा द्वारा चलाई जा रही मुहिम डॉक्टर आपके द्वार का अब तक हजारों लोग लाभ ले चुके हैं। लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जिसका लोग भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं।

श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा जिला कांगड़ा के देहरा की पंचायत धार के गांव सपढ़ू में लोगों का स्वास्थ्य जांचा।

इस स्वास्थ्य कैंप का लाभ लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गयाए ताकि लोग समय रहते अपनी बीमारी का इलाज करवा सकें। गुरुवार को देहरा के गांव सपढ़ू पहुंचे श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें निरूशुल्क दवाइयां भी दीं।

इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। श्रीबालाजी हॉस्पिटल अब तक 65 के करीब निरूशुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को निरूशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती है।

बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए।

इसी के चलते जगह जगह नि:शुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। डॉ राजेश शर्मा का कहना है आगे भी निःशुल्क कैंपों के माध्यम से वो लोगों की सेवा करते रहेंगे। जिससे लोगों को अपने घर द्वार पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...