डलहौजी में सुविधाओं का विस्तार, मरीजों और मीडिया दोनों को राहत

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया, मीडिया कर्मियों के लिए प्रेस कक्ष का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास और तकनीकी नवाचार को मिल रहा बढ़ावा – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

डलहौजी – भूषण गुरूंग 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के दृष्टिगत प्रेस क्लब डलहौजी के तहत एसडीएम कार्यालय के समीप प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बचत भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचा गत सुविधाओं के विस्तार के साथ- साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे लोगों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में ज़िला चंबा का उल्लेख करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं सड़क नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि चूंकि चंबा जिला भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत और बिखरा है। ऐसे में विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता एक चुनौती रही है।

राज्य सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिनके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने ज़िले के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 190 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही इन योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों को प्रेस कक्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाता है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित 

विधायक डीएस ठाकुर, अध्यक्ष प्रदेश हज समिति दिलदार अली वट्ट, अध्यक्ष भलेई माता प्रबंधन समिति कमल ठाकुर,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा, पूर्व जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजेश मोंगरा, राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उद्घाटन से एक दिन पहले जल गई पचपदरा रिफाइनरी, PM मोदी ने कल करना था शुभारंभ

हिमखबर डेस्क  राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी...

जश्न के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, 30 एकड़ में फैली गेहूं की फसल राख

हिमखबर डेस्क  पंजाब के कपूरथला जिले में भुलाथ क्षेत्र में...

जल्द होगा ब्लॉक कांग्रेस जवाली की कार्यकारिणी का गठन : चंद्र कुमार

ज्वाली - शिवू ठाकुर  ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली की बैठक कृषि...