ट्रक व थार की टक्कर में हनीमून मनाने जा रहे दंपती की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे पर 17 मील के पास पर्यटक वाहन थार के ट्रक से टकरा जाने से पर्यटक दंपती की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोर की हुई कि थार गाड़ी चकनाचूर हो गई।

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय रोहित कौशिक पुत्र आनंद कौशिक व 23 वर्षीय मानसी पत्नी रोहित गृह संख्या 89 काकरी तहसील तालबेहट जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नवदंपती हनीमून मनाने आ रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक एचपी 64 बी 6667 और थार यूपी 94 ए 6068 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

पतलीकूहल थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि आधी रात को हुई दो वाहनों के बीच टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के घर वालों से संपर्क कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...