ज्वाली: विधायक अर्जुन ठाकुर, दो साल बीत गए ग्राम पंचायत भलाड में शिलान्यास के बाद काम तो हुए ही नहीं पूछ रही जनता

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड़ – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भलाड में विधायक अर्जुन ठाकुर ने भलाड पशु औषधालय और पंचायत भवन का शिलान्यास 26 अगस्त 2021को किया था लेकिन दो साल हो गए लेकिन आज तक दोनों भवनों में कोई नया पत्थर नहीं लगा।

वहीं चुनाव का भी शंखनाद बज चुका है। हिमाचल प्रदेश में 8 जनवरी को चुनाव होंगे ऐसे में मौजूदा सरकार के विधायक एक बार फिर से जनता के बीच जाकर वोट मांगने आएंगे ऐसे में अपनी अपनी सरकार के पांच साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी जनता के समक्ष पेश करेंगे।

बड़ा सवाल यह है कि सरकार के उन अधूरे विकास कार्यों का क्या और विधायक अर्जुन ठाकुर भलाड़ की जनता को किस प्रकार से ज़बाब देगे। जिसके शिलान्यास तो कर दिए गए थे लेकिन उसके बाद वहां विकास के नाम पर एक भी नया पत्थर तक नहीं लगा।

वहीं लोगों का आरोप है कि सरकारों के विधायक द्वारा इस तरह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए शिलान्यास किए जाते हैं ताकि वहां की जनता को भ्रमित किया जा सके। अब लोगों ने मांग उठाई है कि सरकार ने जिन जिन कार्यों के शिलान्यास किए हैं। उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

क्या कहते हैं अधिकारी

जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जो पहले का टैंडर लगा हुआ था वह रद कर दिया गया है और अब नया टेंडर 10 तारीख को खुलेगा। उसके बाद जल्द ही काम लगा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...