ज्वाली: आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी बस सुविधा से महरूम लोग

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के तहत पड़ती पंचायत भोल ख़ास, बनोली वह हरनोटा, चचीया के लोग आज भी आजादी के 74 साल बीत जाने पर भी बस सुविधा से महरूम है। ऐसे तो हिमाचल प्रदेश सरकार बेहतर परिवहन सुविधा देने की हमेशा बात करती है लेकिन प्रदेश सरकार के बादे और दावे हमेशा खोखले साबित हो जाते हैं।

तहसील ज्वाली की पंचायत बनोली चचीया क्षेत्र भोल ख़ास ,भाटी के गांवों को आजतक बस सुविधा नहीं है। इन गांवों को आजतक सरकार बस सुविधा देने के लिए नाकाम रही है। जिसके चलते 3000 की आबादी मार्ग होने के वावजूद भी लोगों को पैदल और निजी वाहनों का सहारा लेकर सफर तैह करने को मजबूर हैं।

चुनाव आते ही यहां के राजनेता लोगों को हसीन सपने तो जरूर दिखाते हैं लेकिन मतलब निकल जाने पर बाद में अपने शक्ल दिखाना भी पसंद नहीं करते। आज भी यहां के लोग गुलामी की तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि जब भी लोग बस सुविधा की बात करते हैं तो आश्वासनों के सिवाए आज तक कुछ नहीं मिला।

क्या कहते हैं यहां के लोग

वहीं लोगों का कहना है की पांच महीने पहले इस रोड पर हिमाचल परिवहन बस का ट्राइल किया गया था और लोगों में बस चलने की आस जगी थी। वह सपना भी अधूरा रह गया।  लोगों ने विधायक अर्जुन ठाकुर तथा परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से मांग की है कि इस रूट पर बस चलाई जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...