जेल भेजे जाएंगे सारे भ्रष्टाचारी, मुख्यमंत्री बोले, सरकार ने तैयार कर ली है करप्शन करने वालों की लिस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल के चौथे साल में भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाचन दौरे के दौरान किया है।

सीएम ने बताया कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा और जल्द ही इन भ्रष्टाचारियों की सूची जारी की जाएगी। भ्रष्टाचार में लगे इन व्यक्तियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा और हर भ्रष्टाचारी जेल की हवा खाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पालिसी अपनाए हुए है। ऐसे में कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम यहीं नहीं रुके और सीधे-सीधे नशा तस्करी से बनाए घरों को तोडऩे का ऐलान भी कर दिया। सीएम ने कहा कि चिट्टे से कमाई करके बनाई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

इसमें अगर किसी का घर भी होगा, तो बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने दो टूक चेतावनी उन कर्मचारियों को भी दे दी है, जो नशे के धंधे में लिप्त हैं।

सीएम ने कहा कि पुलिस के 11 कर्मचारी चिट्टे में लिप्त पाए गए थे, उनको नौकरी से हटा दिया गया है और आने वाले समय में अन्य विभागों के नशे के कारोबार में लिप्त कर्मचारियों पर भी सरकार गाज गिराएगी।

सीएम ने कहा कि जो युवाओं की नसों में चिट्टा पहुंचा रहे हैं, उनके खिलाफ अगले दो महीनों में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा ने वोट खरीदने को बांटी पांच हजार करोड़ की रेवडिय़ां

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हिमाचल में जयराम की भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ लेने और वोट खरीदने को अपने शासनकाल के अंतिम चरण में पांच हजार करोड़ की रेवडिय़ां बांटी थीं।

इन रेवडिय़ों के बावजूद हिमाचल के मतदाताओं ने जयराम सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और कांग्रेस के साथ व्यवस्था परिवर्तन को चुना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...