जीप से अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट थाना के अंतर्गत स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही एक जीप से अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद हुई हैं। जीप में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार स्वारघाट थाना के अंतर्गत पुलिस टीम बनेर के पास गश्त कर रही थी। बिलासपुर की तरफ से एक जीप आई। पुलिस ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में बैठे दो लोग घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी में अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद र्हुइं।

डीएसपी पूर्ण चंद ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान रवि कुमार गांव व डाकघर कंदरौर और कृष्ण गोपाल गांव बगड़ डाकघर निचली भटेड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...