जयराम का बड़ा ऐलान इस बार कट सकते हैं कुछ विधायकों के टिकट

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा के कुछ विधायकों के टिकट कट सकते हैं। यह बात इशारों ही इशारों में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। वह बुधवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनके इस वक्तव्य से अब भाजपा विधायकों की नींदें उडऩा भी लाजिमी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगभग 218 करोड़ रुपए लागत की 20 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने परवाणू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जल शक्ति मंडल खोलने, गडख़ल में 20 बिस्तरों की क्षमता वाले उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल, गंभरपुल और भोजनगर में पशु औषधालय तथा परवाणू में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए 50 बिस्तरों वाले अस्पताल धर्मपुर में तीन चिकित्सक, दो पैरा मेडिकल स्टाफ और छह नर्स के पद सृजित किए जाएंगे। साथ ही ईएसआई अस्पताल परवाणू में चिकित्सकों के छह पद सृजित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोटिनांभ सेरी (नेरीकलां), रान, मेहलन गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने पट्टा बरौरी तथा तिरडो में पटवार वृत्त और जाबल झमरोट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की।

उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी तथा राजकीय उच्च विद्यालय गनोल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। राजकीय माध्यमिक विद्यालय करोल, नेरीकलां, दतियार, गुनाई, चामत भड़ेच को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने तथा दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथा में अटल आदर्श स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी भोजनगर को स्थायी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की सुविधा के लिए गांव क्यारड़ को पटवार वृत्त धर्मपुर में शामिल किया जाएगा। कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो मुद्रिका बसें संचालित की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...