जिला स्तरीय मेले के आयोजन की तैयारियां जोरों-शोरों से, नामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

मिनी हरिद्वार ज्वाली किनारे 14-15 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला के आयोजन के लिए बिसात बिछ चुकी है तथा गठित मेला कमेटी ने रणनीति के तहत मेले को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन करके जिम्मेदारियां भी फिक्स कर दी हैं।

मेले के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्रशासन ने भी विभागों को उनकी ड्यूटियां बता दी हैं तथा हर विभाग मेला को सफल बनाने में अपना अपना दायित्व निभाएगा।

बैसाखी मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू के बोल 

जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी ज्वाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने कहा कि मिनी हरिद्वार ज्वाली में जल्द ही साफ सफाई करवाई जाएगी तथा मैदान को जेसीबी लगाकर समतल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ज्वाली द्वारा मेला ग्राउंड को समतल करवाया जाएगा तथा जल शक्ति विभाग ज्वाली द्वारा मेला में अस्थाई मिलके लगाकर पानी की व्यवस्था की जाएगी।

बिजली विभाग द्वारा मैदान में बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगाए वन विभाग द्वारा स्टेज बनवाई जाएगी जबकि साफ सफाई का जिम्मा नगर परिषद ज्वाली का होगा। जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने कहा कि दंगल स्थल को बढिय़ा तरीके से बनाया जाएगा।

राजिंद्र राजू ने कहा कि 14 अप्रैल को मिनी हरिद्वार में महास्नान होगा जिसमें महिलाओं के नहाने के लिए टेंटनुमा स्नानागार बनाए जाएंगे तथा इस दौरान पुलिस का भी पहरा रहेगा जबकि 15अप्रैल को जिला स्तरीय दंगल होगा जिसमें नामी गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। अभी से ही दुकानदारों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।

एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने क्या कहा

एसडीएम ज्वाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला के आयोजन में हर विभाग अपना दायित्व निभाएगा। हर विभाग को ड्यूटी बताई गई है। उन्होंने कहा कि किसी किस्म की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दो दिन पुरुष व महिला पुलिस की सख्त ड्यूटी रहेगी।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल महास्नान के दिन किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि गहरे पानी में नहाने की कोशिश न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...