जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा अपने राजनेतिक विरोधियों को दबाने का कर रही प्रयास

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियोंव व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों डट कर विरोध करे।

उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा अपने राजनेतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी।

आज बिलासपुर में जिला स्तरीय नव चेतनसंकल्प शिविर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और इसकी शुरुआत प्रदेश में मंदी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है,लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

बैठक को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेद्र राणा,राजेश धर्माणी,बम्बर ठाकुर,सुरेश चंदेल जिला प्रभारी रमेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने भी सम्बोधित किया। नेताओं ने सभी से एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय से मुख्य चौक तक एक पदयात्रा भी की। यह पदयात्रा केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों व सीबीआई, ईडी इनकम टैक्स के दुरुपयोग के विरोध में यह पदयात्रा की गई।

ये रहे मोजुद

बैठक में पूर विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पंचायतो के प्रधान उप प्रधान,जिला परिषद के सदस्य व भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...