एलआइसी में खुला नौकरी का पिटारा, जिला कांगड़ा में 19 को सजेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, सेवानिवृत सैनिकों व कर्मचारियों व गृहिणीयों को बीमा क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार 19 जून 10 से 2 बजे तक पालमपुर, देहरा, धर्मशाला व ज्वाली के एलआइसी कार्यालयों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, पालमपुर के अग्रणी विकास अधिकारी मनोज कंवर, देहरा से नवदीप चौहान, धर्मशाला से चंद्रशेखर व जवाली से नितिन धीमान की वो से एलआईसी अभिकर्ता एजेंट के एक विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

इसमें 18 से 70 वर्ष तक के महिला व पुरुष आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत सैनिक/कर्मचारी/अधिकारी, महिला एवं युवा, समाजसेवी/जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार मेले में प्रत्येक गांव से न्यूनतम चार लोगों को अभिकर्ता के रूप में चयनित किया जाएगा।

बैच में चयनित 18 से 35 वर्ष के युवाओं को 2 वर्ष तक 5000/4000 स्टाइपेंड विशेष शर्तो अनुसार दिए जाने का प्रावधान है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोस्टेट कॉपियां, छह पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, 725 रुपए नगद (पंजीकरण फीस) तथा आधार कार्ड व पेन कार्ड की तीन-तीन फोटो प्रतिया साथ लानी होगी।

एलआईसी. अभिकर्ता (एजेंट) का मुख्य कार्य सभी योग्य व्यक्तियों को बीमा एवं वित्तिय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए अभिकर्ता को पारिश्रमिक के रूप में आकर्षक कमीशन मिलता है तथा पॉलिसी चालू रहने तक अभिकर्ता को लगातार आजीवन कमीशन मिलता रहता है।

निगम बढ़िया कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को विभिन्न क्लब सदस्यताओं से सम्मानित करके ब्याजमुक्त कार/दो पहिया वाहन ऋण, कार्यालय भत्ता, आवास ऋण, कंप्यूटर व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है। अभिकर्ता मेहनत से आठ-दस हजार से एक लाख रूपय प्रतिमाह तक कमा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विकास अधिकारी पालमपुर मनोज कंवर मोबाईल 9418082492, देहरा से नवदीप चौहान मोबाइल 8427162477, धर्मशाला से चंद्रशेखर मोबाइल 9857270066 व जवाली से नितिन धीमान को मोबाइल 94189 65777 पर संपर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...