जवाली में रक्तदान शिविर आयोजित, 50 युनिट रक्त हुआ एकत्रित

--Advertisement--

Image

जवाली ,माधवी पंडित

भाजयुमो जवाली द्वारा रविवार को शिव शंकर पैलेस भनेई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने रिबन काटकर किया।

विधायक अर्जुन सिंह का भाजयुमो जवाली सहित अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तथा जोनल अस्पताल धर्मशाला से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान कैंप में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान करने वालों को फल भी वितरित किए गए।

क्या बोले विधायक

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी की बेशकीमती जान को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए तथा रक्तदान करने से कोई भी हानि नहीं होती है। उन्होंने कोरोना महामारी में सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का भी आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...