केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में योगराज मेहरा ने पत्रकारों को फेस शिल्ड, मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के कोटला मे प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ग्रामीण केंद्र संयोजक कोटला योगेश शर्मा आदि ने कोटला क्षेत्र के गांव बडेड , बल्ला, कोटला, पुलिस चौकी कोटला आदि में जाकर फल , मास्क और सैनिटाइजर बांटे ।और योगराज मेहरा ने पत्रकारों को फेस शिल्ड, मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।

उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। इस मौके पर योगराज मेहरा ने कहा कि मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे हो रहे हैं । इन सात वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने शासन में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाकर देश की आम जनता का विश्वास जीता है। हमारी सरकार सबका साथ – सबका विकास की बात करती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने समाज के हर वर्ग को बुरी तरह से प्रभावित किया । ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और गरीब कल्याण योजना के तहत लगभग 80 करोड देशवासियों तक मुफ्त राशन पहुंचाना – यह देश ही नहीं, दुनिया के इतिहास में भी किसी सरकार ने यह पहली बार किया है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है । और हम मोदी जी के नेतृत्व में आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। वही ग्राम पंचायत कोटला के उप प्रधान मंगल सिंह ने गांव बलाह मे ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे ।

इस मौके पर केवल जरियाल, महेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...