जनता राजनेताओं को जाति आधार पर नहीं बल्कि कामों के आधार पर माने बड़े नेता

--Advertisement--

Image

दुराना – नवीन गुलेरिया 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने जातियों के आधार पर नेताओं को बड़ा छोटा समझने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में जनता नेताओं को जातियों में बांट कर विशेष जाति के नेता कहकर गुणगान करने लग जाती है, जोकि विचारधारा एवं काबिलियत की राजनीति लिए बहुत ही घातक प्रथा बन चुकी है।

कुछ नेता जाति आधार पर अपनी टिकट और जीत पक्की समझकर सालों साल बिना कुछ किए ही सत्ता पर काबिज रहते हैं जिससे केवल व्यक्ति विशेष का विकास होकर अन्य विकास गतिहीन हो जाता है।

हिमाचल में उदाहरण के तौर पर नूरपुर से स्वर्गीय संत महाजन जी और नगरोटा बगवां से स्वर्गीय वाली जी का चयन जाति आधार पर नहीं बल्कि विकास की काबिलियत के आधार पर होने से अथाह विकास देखने को मिला है।

अतः जनता को राजनीति में जागरुकता लाते हुए जातिगत राजनीति से उपर उठकर व्यक्ति विशेष की काबिलियत को परखते हुए चयन करने की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए मत करना चाहिए ताकि जातिवादी राजनीति का अंत और काबिलियत के आधार पर राजनीति की शुरुआत सिस्टम में लाई जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...