जनता की आवाज उठाने के लिए कद की नहीं जज्बे की जरूरत

--Advertisement--

सत्ता के घमंड में राम कुमार भूले के जनता ने उन्हें हराकर दिखाया था उनका कद ठप्प विकास, पटरी से उतरी कानून व्यवस्था, नशा ओर खनन माफिया पर जनता को जवाब दें सीपीएस 

बद्दी – रजनीश ठाकुर

कद के बयान पर जवाब देते हुए भाजपा नेता गुरमेल चौधरी ने कहा कि जनता की आवाज ओर सच बोलने के लिए किसी को भी कद की नहीं सिर्फ जज्बे और हिम्मत की जरूरत है। देश के सबसे बड़े राजनीति दल भाजपा के हर कार्यकर्ता का जज्बा और हिम्मत सत्ता के घमंड के कहीं ऊपर है। दून विधायक यह बात भूल गए के दून की जनता ने पूर्व में उन्हें हार का स्वाद चखाकर कद और घमंड दोंनो का अहसास करवा चुकी है।

गुरमेल चौधरी ने कहा कि राजनीति में किसका कद क्या है नेता नहीं जनता तय करती है और आज त्रस्त दून की जनता सत्ता के झूठे वायदों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ी है। अगर आज दून विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करवा दिया जाए तो सीपीएस महोदय को अपना कद पता चल जाएगा।

गुरमेल चौधरी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए उन्हें किसी के सर्टिफिकेट और न ही किसी कद की जरूरत है। आज दून को जनता झूठे वायदों से त्रस्त है और विकास की आस में जनता की पथरी आंखे कांग्रेस सरकार की तरफ देख रही है। जिन झूठी 10 गारंटियों का लालच देकर कांग्रेस सत्तासीन हुई क्या उन में से किसी भी गारंटी को पूरा किया गया। चुनावों से पहले हर वर्ग को बड़े बड़े सियासी सब्जबाग दिखाए गए और सत्ता में आते ही कांग्रेस सब भूल गई।

आपसी खींचतान में उलझी कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में करवाये जाने वाले वाले विकास कार्यों को डिनोटिफाइड किया। आज कांग्रेस की गारंटियों की गारंटी और जवाबदेही देने वाला कोई नहीं है। जनता विकास की आस में उम्मीद लगाए बैठी है और जनता की उम्मीद कांग्रेस से टूटती जा रही है।

प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम है, चारों और नशा और खनन माफिया का बोलबाला है। लॉ एंड ऑर्डर पटरी से उतर गया है, छोटे से बड़े सरकारी दफ्तरों में आम जनता को काम करवाने के लिए दलालों और घूसखोरी से जूझना पड़ रहा है। दून में विकास ठप्प पड़ा है, रोज नए नए कांड, चोरियां, स्नेचिंग, नशा और खनन माफिया के आगे लॉ एंड ऑर्डर दम तोड़ चुका है।

अगर सीपीएस महोदय में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो जनता के बीच आकर खनन माफिया, नशा माफिया, कानून व्यवस्था और ठप्प पड़े विकास पर जवाब दें।

गुरमेल चौधरी ने कहा के विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है और भाजपा अपनी इस विपक्ष की भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही है। विपक्ष को कद की नहीं जनता की आवाज़ बनने की जरूरत है और भाजपा का एक सच्चा सिपाही होने के नाते वह जनता की आवाज को ऐसे ही बुलंद रखेंगे।

सीपीएस रामकुमार के बोल

गुरमेल चौधरी के व्यान पर पलटवार करते हुए दून विधायक व सीपीएस राम कुमार ने कहा कि अगर मैं देश के प्राधानमंत्री पर अनाप शनाप व्यानबाजी करूं तो ये मुझे शोभा नहीं देता क्योंकि मेरा इतना बड़ा कद नही है। यही बात गुरमेल चौधरी पर लागू होती है।

ये बार्ड पंच तक तो है नहीं? फिर किस हैसियत से ये प्रदेश के मुख्यमंत्री पर व्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा की ऐसा कौन सा खज़ाना इन्हें मिल गया था की एक किताबों की दुकान करने वाला व्यक्ति इंडस्ट्रियों तक पहूच गया। मानसिक संतुलन खो जाने से ये कुछ भी बोल सकते हैं।

गुरमेल चौधरी अपने मानसिक इलाज करवाए ताकि किसके लिए क्या टिपणी करनी है? यह पता लगे गुरमेल चौधरी को।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...