चुवाडी में मुख्यमंत्री मंत्री का कार्यक्रम सरकारी या पार्टी कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

सरकारी बसों में पार्टी के झंडे लगाकर जानता को कार्यक्रम में लाने का प्रयास, चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आरोप जड़े।

चुवाड़ी – अनिल संबियाल

चुवाड़ी में प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार को चुवाडी में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कुलदीप सिंह पठानिया ने घोर निन्दा की।

उन्होंने आरोप जड़ा है कि सरकारी कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है । जिसका कांग्रेस घोर निंदा करती है । अगर यह भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम है।तो खर्चा भारतीय जनता पार्टी का ही होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में पंडाल सहित अन्य सरकारी खर्चे हुए हैं। जिनमें सरकारी बसों में आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों , सरकारी कर्मचारियों सचिव, सहायकों विशेष रूप से स्थानीय विधायक व सरकार द्वारा जनता को सरकारी बसों में भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर लाने का प्रयास किया गया । इस मीटिंग को करने का सरकार द्वारा प्रयास किया गया ।

उन्होंने आरोप लगाया जो सरकारी फंडस हैं। इन सरकारी फंड के माध्यम से सरकार अपनी प्रशंसा व वाहा- वाही लुटी है। अपनी पार्टी का प्रचार किया है। पठानिया ने इसे ग़लत क़रार देते हुए नियमों के विरुद्ध बताया। सरकारी खर्चों के आधार पर पार्टी कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकती है।

मुख्यमंत्री से जानकारी मांगते हुए बताएं कि कार्यक्रम में फंड्स खर्च किया गया है।वह किसी सरकारी खजाने से आए हैं ।उनके पास कौन सा अधिकार है। जिसकी वजह से फंड से खर्च हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है। कि कल के कार्यक्रम में साबित हो गया है कि स्थानीय विधायक क्षेत्र के विकास को करवाने में असफल रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वार चुवाडी में 20 नींव पत्थर रखे गए हैं ।चुवाडी में जो योजनाएं कंप्लीट हो चुकी हैं ।और उनकी शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री कर रहे हैं। वह मौके पर जाकर फाउंडेशन स्टोन व उद्घाटन क्यों नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य कार्यकाल में आदरणीय स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा उद्घाटन व आधारशिला रखी जाती थी। मौके पर विकास के कार्यों में आ रही कमियों को देखकर उन्हें पूरा करने की बात की जाती थी। राजा वीरभद्र सिंह के किए गए उदघाटनों की पटटियों को बार बार लगाया जा रहा । जबकि सिहुता कालेज व चुवाड़ी बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का बजट होने के बाबजूद उनका निर्माण पिछले चार सालों मे नही हो सका है।पठानिया ने आरोप जड़ा की । क्षेत्र में पांच वर्षों में एक भी नई बस एबल सड़क नहीं बनाई गई है।

पठानिया ने आरोप जड़ा है कि फीना सिंह परियोजना का काम क्यों बंद है। इसकी जानकारी जनता को दें। प्रोजेक्ट निर्माण से सियुता से लाहडू सड़क के बीच में धंसने से ऊपर की तरफ घर पुरी तरह से धराशाई हो चुके हैं। मौके पर उन परिवारों को फीना सिंह परियोजना की कॉलोनी में शिफ्ट किया गया था ।

परियोजना अथॉरिटी द्वारा उन्हें कॉलोनियों से निकाला जा रहा है। फीना सिह परियोजना का कहना है। कि उनको नुकसान का मुआवजा दिया जा चुका है। पठानिया ने कहा कि उस समय जनमंच के माध्यम से जल शक्ति मंत्री द्वारा विस्थापितों को नुकसान का हर्जाना व तीन -तीन विस्बा जमीन देने की बात कही गई थी। लेकिन आज दिन तक विस्थापितों को मात्र आश्वासन ही मिला है।

लेकिन मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जब विस्थापितों ने अपनी फरयाद मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाही तो उन्हें स्थानीय विधायक के गुंडों द्वारा मिलने नहीं दिया गया। जबकि इस समय तहसील मुख्यालय में एसडीएम, तहसीलदार, आरो,सीडीपीओ, अस्पताल में डाक्टर, स्कूलों में प्रवक्ता तथा ऐसे कई पद है जो खाली पडे है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...