काँगड़ा : ज्वाली के युवक ने मारी खुद को गोली, सडक़ पर बरामद हुई लाश

--Advertisement--

Image

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

जिला किन्नौर के चुंगलिंग चाका-कंडा संपर्क मार्ग पर आकटंग नामक स्थान पर सब-स्टेशन बौक्टू में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। हालांकि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान अजय कुमार (40) एक्स सर्विसमेन पुत्र करतार सिंह गांव मढोल डाकघर मस्तगढ़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक एचपीपीसीसीएल कंपनी के सब-स्टेशन बौक्टू में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था।

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चाका-कंडा संपर्क मार्ग पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी हैडक्वार्टर नवीन जाल्टा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान वहां पाया कि मृतक के सिर के दाएं तरफ गोली लगी है तथा मौके पर लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई।

डीएसपी हैडक्वार्टर नवीन जाल्टा ने बताया कि एचपीपीसीसीएल सब-स्टेशन बौक्टू रिकांगपिओ में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात अजय कुमार मंगलवार को अपने घर जवाली कांगड़ा से दोपहर एक बजे के करीब परिवार सहित रिकांगपिओ पहुंचा था।

उसके उपरांत रात दस बजे के करीब क्वार्टर से अपनी बाइक पर चुंगलिंग चाका की ओर रवाना हुआ था। प्रारंभिक जांच के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है सिक्योरिटी गार्ड ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...