चुवाड़ी अस्पताल में बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेंगी दवाइयां

--Advertisement--

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा 

सिविल अस्पताल चुवाड़ी में अब मरीजों को दवाइयां बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेंगी। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति समिति की उचित मूल्य की सरकारी दवाइयों की दुकान अस्पताल में खुल गई है।

इतना ही नहीं, नागरिक आपूर्ति समिति की उचित मूल्य की दुकान में दवाइयों पर 10 से 50 प्रतिशत की विशेष छूट मरीजों को मिलेगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड के साथ कैशलेस की सुविधा भी मिलेगी।

भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न पंचायतों के बाशिंदे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पर ही निर्भर हैं। कई बार अस्पताल में दवाइयां न मिल पाने पर लोगों को बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती हैं।

सरकारी दवाइयों की दुकान खुलने से अब मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी। भटियात के बाशिंदों ने उचित मूल्य की दवाइयों की दुकान अस्पताल परिसर में खुलने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार जताया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिपिन ठाकुर‌ के बोल 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा बिपिन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि अब मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां खरीदने से राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...