चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना ने दी होली पर पार्टी, 1 लाख 22 हजार 20 रुपये का बिल अब सरकार भरे

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

सेवा विस्तारित होने के बाद, सीएस मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने होली पर अधिकारियों के लिए एक पार्टी दी थी और उसका खर्च सरकारी खाते से लगाया है।

जानकारी के अनुसार इस पार्टी में करीब 75 आईएएस ऑफिसर सपरिवार बुलाए गए थे। जिनके बच्चों, ड्राइवरों सहित कुल बिल सवा लाख बना। बिल अब सरकार को दिया गया है।

अब इस पार्टी के बिल को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया। होटल प्रबंधन ने भुगतान के लिए इसका बिल सेक्रेटरी को भेज रखा है। अब सरकार के स्तर पर बिल के भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे इस बिल के मुताबिक 75 अफसरों, उनकी पत्नियों व बच्चों को लंच और स्नैक्स परोसे गए। प्रति प्लेट 1000 रुपए का बिल आता है।

इसी तरह, 22 ड्राइवर के लंच व स्नैक्स और टैक्सी चार्जेज को जोड़कर कुल मिलाकर 1 लाख 22 हजार 20 रुपये का बिल सरकार को दे दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...