चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर एक महिला को 26.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला की पहचान रूबी पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में चिट्टे का कारोबार हो रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रूबी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उक्त महिला पर पहले भी सात केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस के यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...