चामुंडा में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ दो लोग गिरफ़्तार

--Advertisement--

Image

चामुंडा- राजीव जस्वाल

चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सदर थाना धर्मशाला ने यह कार्रवाई बीते वीरवार देर रात साढ़े 8 बजे डाढ में की। जिसमें दोनों लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चरस उनकी आल्टो कार से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि आरोपित धर्मशाला की ओर आल्टो कार से जा रहे थे कि इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान तलाशी ली तो उनकी कुल्लू नंबर की आल्टो कार से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड लेने के बाद पलिस यह छानबीन करेगी इस धंधें में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि इस बात से पर्दा उठाया जा सके और जो भी अन्य लोग चरस के इस कारोबार से जुड़े हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...