चयन आयोग ने 4 पोस्ट कोड्स की लिखित परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग एचपीआरसीए ने चार अलग-अलग पोस्ट कोड्स की लिखित परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड 961 के एक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में चार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 18 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर पोस्ट कोड 966 के एक पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी 18 नवंबर को होगी।

सचिव ने बताया कि डिस्पेंसर पोस्ट कोड 967 के 11 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में 33 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी डॉक्यूमंेट वेरिफिकेशन 16 नवंबर को होगी।

मत्स्य अधिकारी पोस्ट कोड 978 के दो पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 8 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनकी डॉक्यूटमेंट वेरिफिकेशन 18 नवंबर को निर्धारित की गई है।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सभी परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न...

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...