चक्रवर्ती सम्राट महान अशोक की मनाई गई पहली जयंती

--Advertisement--

चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जीवन शैली पर विस्तार से चला गया प्रकाश, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उनके बारे में किया गया जागरूक, आयोजकों नें अशोक सम्राट की जयंती के उपलक्ष में केंद्र सरकार से अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पहली बार अखंड भारत का निर्माण करने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

आपको बता दें कि ओद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत पहाड़ी हल्के की घरेड पंचायत के अमरोहा गांव में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्म उत्सव को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से रिटायर्ड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और भारतीय ध्वज तिरंगा लहरा कर वह राष्ट्रीय गान कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश बांबी ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा बुद्ध,सम्राट अशोक महान, गुरु रविदास व संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम के तहत जहां सम्राट अशोक की जीवन शैली के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा रचे गए अखंड भारत को एक बार फिर बनाने के लिए भी जोर डाला गया और उनके बताए हुए बताए रास्तों व विचारों पर चलने का भी संकल्प लिया गया है।

इस मौके पर आयोजकों द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार से सम्राट अशोक के जन्म दिवस के उपलक्ष पर अवकाश घोषित करने की भी मांग उठाई है।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पारस बैंस ने कहा कि जो आज राजनीतिक दलों द्वारा जा रहे हैं अखंड भारत के जो सपने दिखाए जा रहे हैं वह मात्र एक 15 लाख देने की तरह जुमला है।

उन्होंने कहा कि अखंड भारत के नाम पर भारत को जातिवाद व धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। और जिस पूरा चक्रवर्ती अशोक के नाम के साथ पूरा विश्व महा लगा रहा है उस महानायक की वीरगाथा इतिहास को छुपाने की सरकार द्वारा कोशिश की जा रही है।

उनके बारे में देश की जनता को स्कूलों कॉलेजों यूनिवर्सिटीयों के माध्यम से पढ़ाकर जागरूक करने की यहां पर प्राथमिकता के आधार पर मांग उठाई जा रही है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर नागेंद्र, नरेंद्र, विक्रम सुरेश, प्रधान मस्तराम, बबलू बौद्ध,रोशन चौहान व अन्य गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Pride of Himachal: किन्नौर के विश्वेश नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ईरान में भारत के नए राजदूत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के लिए...

जोगिंद्रनगर में सनसनी! दो नाबालिग बहनें अचानक लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

हिमखबर डेस्क उपमंडल जोगेंदरनगर के अंतर्गत बस्सी पुलिस चौकी...