कांगड़ा में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! 8 अगस्त को 3 घंटे बंद रहेगी खोली-53 मील सड़क, इन वैकल्पिक मार्गों से करें सफर

--Advertisement--

धर्मशाला, 7 अगस्त – हिमखबर डेस्क

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जनहित एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 अगस्त, 2026 को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक खोली से 53 मील तक सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह निर्णय दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने तथा यातायात के सुचारू संचालन के लिए लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की सुरक्षित निकासी के लिए यह कदम उठाया गया है।

  • इस अवधि के दौरान पालमपुर से कांगड़ा-पठानकोट की ओर जाने वाले भारी वाहनों को ठानपुरी-टांडा रोड से भेजा जाएगा।
  • वहीं कांगड़ा-पठानकोट की ओर आने वाले वाहनों को कच्छियारी-टांडा रोड अथवा पुलिस द्वारा निर्धारित अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, ताकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित रूप से हटाने का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...