जोगिंद्रनगर में सनसनी! दो नाबालिग बहनें अचानक लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल जोगेंदरनगर के अंतर्गत बस्सी पुलिस चौकी में दो नाबालिग बहनों के संदिग्ध हालत में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटियों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मनोह निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। उसकी दो नाबालिग बेटियां करीब एक सप्ताह पहले बिना बताए घर से कहीं चली गईं। स्वजनने अपने स्तर पर हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

हिमाचल में ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं, पूरी प्रक्रिया यहां पढ़ें।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और लापता नाबालिगों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Pride of Himachal: किन्नौर के विश्वेश नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ईरान में भारत के नए राजदूत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के लिए...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली नई पहचान! बनेगा चिकित्सा और मेडिकल शिक्षा का बड़ा समग्र संस्थान

मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मेडिकल प्रोफेशनल्स को...