धर्मशाला, 7 अगस्त – हिमखबर डेस्क
जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं अथवा इससे अधिक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
हिमाचल में ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं, पूरी प्रक्रिया यहां पढ़ें।
- साक्षात्कार 10 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ,
- 11 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा,
- 13 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय देहरा,
- 14 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय बडोह
- तथा 17 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर से लाॅगिन कर अपने डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर की रिक्तियों के लिए आॅनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

