घंटाघर में सालों से बंद पड़े पुस्तकालय का फिर से किया शुभारंभ

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

आज नगर निगम ने मंडी की शान घंटाघर में सालों से बंद पड़े पुस्तकालय को एक बार फिर शुरू किया, पुस्तकालय को नए सिरे से शुरू कर नगर निगम ने घंटा घर की शान और बढ़ा दी है।

बात दें इस पुस्तकालय का उद्घाटन ‘दा मांडव बुक कैफे’ के नाम से आज नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट के द्वारा किया गया।

इस दौरान मंडी के कई वरिष्ठ लोग , साहित्यकार व समाजसेवी मौजूद रहे। वहीं मंडी के कई साहित्यकारों ने संस्कृति व इतिहास से जुड़ी अपनी लिखी हुई पुस्तकें बुक कैफे के लिए नगर निगम को दी।

नगर निगम के डिप्टी मेयर ने इस दौरान कहा कि राजाओं के वक्त से करीब 40-50 साल पहले मंडी का यह पुस्तकालय प्रयोग में लाया जाता था, लेकिन अब मंडी वासियों व वरिष्ठ नागरिकों की लंबी मांग के बाद नगर निगम के द्वारा इस बुक कैफे का आज विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया है।

इसके साथ ही मेयर वीरेंद्र भट ने कहा नगर निगम के सभी वार्डों में युवाओं के भविष्य को देखते हुए इसी तरह पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया कि बुक कैसे को सुचारू रूप से चलने का उद्देश्य पुस्तकों की दुनिया को बढ़ावा देना है पाठको और लेखकों के बीच समृद्धि और रचनात्मकता का एक स्थान चिन्हित करना और पाठकों को स्वागत पूर्ण और समावेशी वातावरण प्रदान करना है जहां व्यक्तियों को स्वागत और बुद्धिमत्ता का एहसास हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...