कांग्रेस विधायकों का बागी होना, भाजपा का षड्यंत्र 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हर चुनौती को पार करेगी और अगले 4 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश को स्थिर सरकार देगी।

यह बात टीसीपी, हाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत घंडालवी, तड़ोन और बरोटा में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों को एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से वर्तमान सरकार को तोड़ने के लिए षड्यंत्र रचा गया था जिसका अब पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि छह विधायकों के जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी हिमाचल विधानसभा में बहुमत में है।

संजीव गुलेरिया ने कहा कि बागी विधायक चंडीगढ़ में CRPF की सुरक्षा में है वह सुरक्षा भाजपा ने उन्हें दी है इससे जाहिर है कि यह भाजपा का षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा कि विधायकों की जेब गर्म है तभी तो वह प्रदेश सरकार पर टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन उन्हें प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी कि जो गद्दारी उन्होंने सरकार के खिलाफ की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...