ग्लोबल हॉस्पिटल बद्दी और नालागढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नालागढ़ थाने में चलाया फ्री हेल्थ कैंप

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

सोलन जिले के बद्दी उपमंडल के थाना नालागढ़ में ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बद्दी और पुलिस थाना नालागढ़ के संयुक्त प्रयास से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में थाने में तैनात सभी जवानों सहित पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.फ्री कैंप की शुरुआत आईपीएस डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने अपना चेक अप करवाने से शुरू की.

आईपीएस डीएसपी अमित यादव ने कहा की थाने में तैनात जवान दिनभर की भाग दौड़ के चलते वे चिकित्सालय में जाकर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाने में अक्सर उदासीन रहते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कमजोरियां आती रहती है.

इसी उद्देश्य को लेकर आज ग्लोबल हॉस्पिटल बद्दी के साथ मिलकर विशेषकर जवानों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के लिए शिविर आयोजित किया गया. जिसमें विशेषकर शुगर, बीपी, हाइपरटेंशन, दिल से संबंधित बीमारी व मौसमी बीमारियों की जांच की गई.

वहीं, शिविर में आम लोगों के भी स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की गई. लोगों को चिकित्सा विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया. जवानों व आम ग्रामीणों को बीमारियों के लक्षण दिखने के कारण बद्दी ग्लोबल हॉस्पिटल में चेकअप करवाने की सलाह भी दी गई.

ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बद्दी अस्पताल की ओर से डॉक्टर बरूण बंसल , उषा सैनी, बबिता, मार्केटिंग हेड दीपक शर्मा ने अपनी सेवाएं दी. शिविर के दौरान आने वाले मरीजों व जवानों को नियमित योगा करने की सलाह दी गई और संतुलित आहार लेने की बात चिकित्सकों द्वारा की गई.

इस दौरान नालागढ़ थाना के कम से कम 45 पुलिस के जवानों ने फ्री हेल्थ चेक अप करवाए।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...