कसौली छावनी परिषद बस स्टैंड की ऊपरी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पड़ते पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत बुधवार रात को एक नौजवान ने छावनी परिषद बस स्टैंड की ऊपरी मंजिल से करीब 10 बजे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान कुलदीप (19) निवासी इटावा कसौली के तौर पर हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिस समय कुलदीप ने यह खौफनाक कदम उठाया उस समय उसके साथ आयुष नाम का एक अन्य युवक भी था। आयुष ने बताया की रात 10 बजे वह दोनों बस स्टैंड की पार्किंग के पास मिले और पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर चिकन खाने के लिए रुके।

इस दौरान कुलदीप को न जाने क्या हुआ और वह उससे दूर जाकर कूदकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए नीचे कूद गया। कुलदीप के कूदने के बाद आयुष ने बचाओ बचाओ की आवाजें लगाईं।

उसकी आवाज सुनकर छावनी परिषद बस स्टैंड बैरियर पर काम करने वाला राजन उसके पास आया और उन दोनों ने मिलकर कुलदीप को तुरंत आर्मी अस्पताल कसौली पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...