गांव भाटी में अचानक आग की चपेट में आया घर, पूरी तरह हुआ तबाह

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर की पंचायत नगाल के गांव भाटी में दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। मकान जलने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।  जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 4 बजे मकान में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख परिवार वाले दंग रह गए।

PunjabKesariआनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन छत पर रखा पूरा सामान राख हो गया। मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह की है। सभी सदस्य आंगन में सोए हुए थे, लेकिन सुबह करीब 4 बजे कमरे से अचानक कुछ जलने का एहसास हुआ, तो देखा आग घर फैल गई थी। घटना की जानकारी, तुरंत पंचायत प्रधान रशपाल चौहान को दी गई, जिन्होंने अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

PunjabKesariबताया जा रहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। साथ ही एक अन्य मकान में भी बिजली की तार जल गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आधे गांव में बिजली भी चली गई। हालांकि, वहां कोई हादसा होने का बचाव हो गया। ग्रामीणों के मुताबकि, खंबे से घरों तक डाली गई बिजली की तार काफी पुरानी है। बिजली विभाग को भी इसके बारे में जानकारी दी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...