खालिस्‍तान समर्थकों की धमकी के बाद हिमाचल के विधायकों की बढ़ सकती है सुरक्षा, डीजीपी संजय कुंडू ने दिए संकेत

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रत्येक विधायक को दूसरा पीएसओ मिल सकता है। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि प्रत्येक विधायक को वाई स्तर की सुरक्षा दी जा सकती है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र शुरू होने से पहले डीजीपी संजय कुंडू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच में मुलाकात हुई।

मौजूदा समय में प्रत्येक विधायक को एक पीएसओ दिया गया है, ऐसी उम्मीद है कि शीघ्र ही विधानसभा के प्रत्येक सदस्य को दूसरा पीएसओ दिया जा सकता है। मौजूदा हालात में जिस तरह से विधायकों को धमकी भरे ऑडियो आ रहे हैं। उसे देखते हुए लगता है कि सरकार इस संबंध में शीघ्र निर्णय ले सकती है।

खालिस्‍तान समर्थकों की ओर से बीते दिनों मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्‍त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सोमवार को यह देशद्रोही तत्‍व फ‍िर से सक्रिय हो गए व कई विधायकों को भी धमकी दी गई है। कांग्रेस की वरिष्‍ठ विधायक आशा कुमारी को भी इस संबंध फोन कॉल आई है। इसके अलावा वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्‍य सिंह को भी धमकी मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...