BREAKING NEWS:पठानकोट में भारतीय सेना का हेलीकाप्टर क्रैश,बचाव कार्य जारी

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह

पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल,पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे पकानकोट जिले में सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ। सेना के एवन स्क्वाड्रन के हेलीकॉप्टर ने मामून कैंट से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर रणजीत सागर डैम के काफी निकट था। इसी दौरान यह पहाड़ी से टकरा गया और सीधे डैम में जा समाया। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे व पायलट कहां हैै अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस व NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

वहीं पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने मीडिया को फोन पर कहा, ‘‘ हमें सेना के एक हेलीकॉप्टर के झील में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। हमने अपने दलों को मौके पर भेज दिया है।” उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विस्तृत जानकारियों का इंतजार है। यह बांध पंजाब के पठानकोट से 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...