कैहरियां में नशे में धुत युवकों ने एचआरटीसी चालक के साथ की हाथापाई

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू 

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन कैहरियां चौक से सौ मीटर पीछे पठानकोट डिपो की पठानकोट – ज्वाली रूट पर आ रही बस के चालक के साथ कार में सवार युवकों ने हाथापाई की और गाली-गलौज किया।

जानकारी के अनुसार नशे में धुत युवकों ने अपनी डिजायर कार को बीच सड़क में ही लगा रखा था, जिस कारण दोनों तरफ जाम लग गया।

सरकारी बस के चालक ने जब युवकों को कार पीछे करने को कहा तो युवकों ने बस चालक के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गया, लेकिन युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ भी बदतमीजी की। बाद में युवक कार को तेज रफ्तार में भगाकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस चालक चंद्रधर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कार सवार युवकों ने नशा कर रखा था। वह गाली-गलौज कर रहे थे।

डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...