कार सहित पार्वती नदी में गिरे 2 युवक, पुलिस तलाश में जुटी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पार्वती घाटी के 2 युवक कार समेत पार्वती नदी में गिर गए। ये दोनों युवक कार समेत 20 जुलाई से लापता हैं। अब छरोड़ में पार्वती कैफे के समीप एक युवक की जैकेट मिली है और उसमें उसके नाम से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

हालांकि कार पार्वती नदी में कहीं नजर नहीं आ रही है और युवकों का भी पता नहीं है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार छानबीन में पाया गया है कि ये दोनों युवक 20 जुलाई को छेंऊर काहिका से लौट रहे थे। इन युवकों के नाम विनोद कुमार और अरुण कुमार निवासी शिल्हा बरशैणी कुल्लू हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि पार्वती नदी के किनारे गाड़ी का कैरियर पड़ा है। यह गाड़ी टैक्सी थी और आल्टो कार थी। कैरियर के पास विनोद की जैकेट में उसका आधार कार्ड मिला है।

इससे पुलिस ने यह अंदाजा लगाया है कि दोनों युवक कार समेत नदी में गिर गए होंगे। पुलिस और परिजन इनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस की टीम युवकों की तलाश में लगी है और गाड़ी का भी पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...