कृष्ण लाल चन्देल बने प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर के निवर्तमान दो बार के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चन्देल को प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का महामंत्री बनाये जाने पर श्री नैना देवी लोवर मण्डल में खुशी के लहर है। मण्डल अध्यक्ष राम कृष्ण ने बताया कि कृष्ण लाल चन्देल बहुत ही मेहनती व परिश्रमी व्यक्ति हैं और रात दिन पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते है।

उनके नेतृत्व में जिला अनुसूचित जाति सामाज एकजुट हो कर भाजपा को मजबूत व सशक्त कर रहा है। इसी का परिणाम है कि आज जिला में 4 विधानसभा की सीटों में से 3 सीटे जितने में हम कामयाब रहे है। उन्होंने जिला ही नही प्रदेश स्तर पर समाज की आवाज बुलंद करने में कोई कमी नही छोड़ी हैं।

भाजपा की सरकार में प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड के सम्मानीय सदस्य व जिला बीस सूत्रीय कार्यावन कमेटी के सदस्य के तौर पर पांच साल अपनी सेवाएं देते रहे। संगठन के कुशल संगठनकर्ता होने के कारण ही उन्हें प्रदेश व अन्य राज्यो में कार्य करने का शोभाग्य प्राप्त हुआ है। वे जहाँ भी जाते हैं अपनी अमिट छाप छोड़ कर आते है जिला का ऐसा कोई बूथ नही जहाँ जा कर उन्होंने कार्यकर्ताओ से बैठक य संपर्क न किया हो ।

उनके त्याग,समर्पण व राष्ट्रहित के लिए अपने प्राणों की आहुति तक देने में कभी पीछे हटने वालो में से नही है उनकी इस योग्यता को देखते ही उन्हें प्रदेश महामंत्री का नवीन जिम्मेदारी दी हैं। हमे पूर्ण विश्वास है कि वो अब प्रदेश में अहम जिम्मेबारी के साथ कार्य करेंगे और जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस नियुक्ति के लिए मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण, महामंत्री खेम चंद, रूप लाल पॉल, केहर सिंह, कृष्ण सिंह, मनमोहन सिंह, हरिशरण परमार, हेमा देवी, नानक चंद, अमरीक सिंह, गुरदयाल धीमान, सगली राम, गुरदयाल सिंह व महिन्दर सिंह, रंजीत सिंह, चरण सिंह गामा आदि ने जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, श्री नैना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान का आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...