किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए पीएम मोदी का बड़ा तोहफा

--Advertisement--

मंडी, 24 मई – अजय सूर्या

किरतपुर से मनाली तक बन रहा फोरलेन प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश वासियों के लिए बड़ा तोहफा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को इस प्रोजेक्ट पर हणोगी से झलोगी तक बनी पांच टनलों का अवलोकन करने के उपरांत कही। इन टनलों को हाल ही में यातायात के लिए खोला गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से न सिर्फ सामरिक दृष्टि से सेना को लाभ पहुंचेगा बल्कि प्रदेश के पर्यटन कारोबार में भी चार चांद लगेंगे। स्थानीय लोगों के जीवन में भी इससे परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन का आग्रह किया गया है। इसका कार्य पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री की तरफ से प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरणों में है। एनएचएआई इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रही है। इन टनलों के बन जाने से अब प्रदेश के लोगों के लिए चंडीगढ़ पहुंचना मुश्किल नहीं बल्कि आसान हो जाएगा।

जहां चंडीगढ़ के लिए 5 से 6 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। वहीं अब उससे लगभग आधा समय ही लगा करेगा। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने टनलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

यहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करके सारी जानकारी हासिल की। जयराम ठाकुर के साथ जिला के अन्य विधायक व भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...