कार रुकवाकर भाजपा नेता को लूटा, हमले में घायल हुए लखबीर सिंह लक्खी

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आए दिन कोई ना कोई वारदात हो रही है। ताजा मामले में ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता लखबीर सिंह लक्खी के साथ लूट हुई है। उन पर तेज धार हथियारों से हमला भी किया गया है, जिसके चलते वह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से लखबीर सिंह लक्खी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पेशे से ट्रांसपोर्टर भाजपा नेता लखबीर सिंह लक्खी रोजमर्रा की तरह बुधवार देर शाम अपनी कार में इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल से अपने घर गोंदपुर जयचंद जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर एक अन्य गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी को हिट कर दिया।

गाड़ी टकराने के बाद जैसे ही लखबीर सिंह ने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे रोक तो दूसरी गाड़ी से कुछ लोग तलवार और लोहे की रॉड लहराते बाहर निकल आए। उन्होंने भाजपा नेता को कार से बाहर खींचकर उन पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए, जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचकर लखबीर लक्खी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और इसी दौरान हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लखबीर सिंह लक्खी के पास करीब 63 हज़ार से ज्यादा का कैश था। हमलावरों ने पिस्तौल की नोक पर भाजपा नेता का कैश लूट और मौके से फरार हो गए।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...