कार-पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

कुनिहार थाना के अंतर्गत मुख्य राजमार्ग पर देर रात कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर आमने-सामने हुई। दुर्घटना का प्रमुख कारण तेज रफ्तारी से वाहन चलाना बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ नंबर की एक पिकअप कुनिहार पुराना बस स्टैंड से आ रही थी व एक अन्य आल्टो कार कोठी चौक से अर्की की और जा रही थी। जैसे ही दोनों गाडियां कुनिहार गैस एजैंसी के करीब पंहुची उन दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार दो घायलों को तुरंत स्थानीय चिकित्सालय में पंहुचाया। अस्पताल पहुंचने पर कार में सवार दीपक कुमार निवासी बागी बखालग तहसील अर्की व योगेश निवासी सानन (डूमैहर) तहसील अर्की को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि कुनिहार में कार व पिकअप की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। इस मामले में पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...