काम पर जा रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला,

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-जाम्बला संपर्क मार्ग पर डैहर के गासिनाला में सोमवार सुबह काम पर जा रहे के एक मजदूर पर तेंदुए द्वारा घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति द्वारा हो हल्ला करने के उपरांत आसपास के लोग वहां पहुंच गए। तेंदुए को भगाने में सफल हो पाए।

इस तरह मजदूर की जान बच गई। लहूलुहान घायल अवस्था मे व्यक्ति उपचार के लिए सीएचसी डैहर पहुंचा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी देते हुए घर पर भेज दिया गया।

एक सप्ताह में क्षेत्र में तेंदुए द्वारा यह लगातार दूसरा हमला है। इससे पूर्व इसी सप्ताह तेंदुए द्वारा एक 16 वर्षीय युवक पर हमला बोलते हुए घायल किया गया था। तेंदुए द्वारा उसी दिन एक आवारा बैल को भी मौत के घाट उतारा गया था। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ते हुए लोगों आई सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...