काफी लंबे अर्से से चली आ रही कुरांह के लोगों की समस्या का हुआ समाधान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र चम्बा के ग्राम पंचायत गागला के गांव कुरांह में स्थानीय लोगों और डीपू हॉल्डर के बीच चल रहे विवाद का आज अंत हो गया।

कुरांह गांव के लोगों की मांग थी कि कुरांह गांव में दी कलंदरा बहुउददेशीय सोसाइटी जांघी के अंतर्गत जो डीपू चलाया जा रहा है उसका डीपू हॉल्डर जो लोगों को काफी परेशान भी करता था और उसकी गड़बड़ी को देखते हुए सोसाइटी ने उसे डिफॉल्टर भी घोषित कर दिया था । इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ती विभाग चम्बा कोई कई बार की थी परंतु उसका कोई समाधान नहीं हो रहा था।

इसी नाराजगी के चलते पिछले तीन महीनों से कुरांह के कुल 130 राशन कार्डधारकों ने राशन तक नहीं लिया था । उनकी मांग थी कि यह व्यक्ति राशन न दे चाहे कोई दूसरा व्यक्ति नियुक्त किया जाये या फिर विभाग खुद आकर राशन दे ।

इसकी मांग जब लोगों ने जिला परिषद मनोज कुमार से की तो मनोज ने इस मुद्दे को जिला परिषद सदन में उठाया । एडीएम चम्बा ने कार्रवाही करते हुए विभाग को खुद कुरांह जाकर राशन देने के आदेश जारी कर दिये । आज खाद्य आपूर्ती विभाग की टीम खुद राशन देने कुरांह पहुंची और लोगों को राशन वितरित किया।

कुरांह के स्थानीय लोगों में बाल कृष्ण, सुनील, अनु, रींकू, संजीव कुमार, संजीव कुमार, उत्तम सिंह, निर्मला, पूजा, विमला, गीता आदि ने जिला परिषद मनोज कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज तीन महीनों के बाद हमारी मांग पूरी हुई है। हम यह मांग करते हैं कि आगे भी राशन या तो विभाग खुद दे या फिर नया डीपू होल्डर नियुक्त किया जाये ।अगर इसके बाद फिर कभी पिछले डीपू हॉल्डर को राशन दिया तो राशन तो लेंगे ही नहीं इसके आलावा हम उग्र आंदोलन करने में भी गुरेज नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...