काउंसलर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो के डिप्टी मेयर चुने गए मंडी के अभिषेक अवस्थी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब अभिषेक अवस्थी को वहां पर डिप्टी मेयर चुना गया है। यह चुनाव 19 नवंबर को वहां चुनकर आए हुए सभी काउंसलर द्वारा किए गए मतदान के आधार पर हुआ है।

अभिषेक अवस्थी ने काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए आवेदन किया था। उनके साथ अन्य प्रतिभागी भी मैदान में थे।

ऑस्ट्रेलिया के नियमों के तहत मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को सभी काउंसलर के समक्ष अपना विजन रखना होता है और उसी के आधार पर काउंसलर वोट करते हैं।

वहां चुनकर आए काउंसलर को अभिषेक अवस्थी का विजन पसंद आया और उसी आधार पर उन्हें ग्रेटर बेंडिगो का अगला डिप्टी मेयर चुना गया है। उनके साथ मेयर के रूप में एंड्रिया मेटकॉफ को चुना गया है। अभिषेक अवस्थी ने उन्हें डिप्टी मेयर चुने जाने के लिए सभी का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...