कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 मई – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि सैन्य जवान भी अपने मतदान का प्रयोग कर सकें।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि यह पोस्टल बैलेट पेपर सभी 17 सेगमेंट्स में भेजे जाएंगे।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सर्विस वोटर्स की सुविधा के लिए ई-पोस्टल बैलेट लागू किया है। पोस्टल मतदान के तरीके में बदलाव करते हुए इसे आनलाइन माध्यम से मतदाता तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

सर्विस वोटर्स को ई-मेल के जरिए पोस्टल बैलेट भेजा जाएगा इसके साथ ही सर्विस वोटर को ई-मेल भी भेजी जाएगी जिसमें पिन होगा। पिन तथा मोबाइल नंबर भरने पर वोटर के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मतदान में ज्यादा से ज्यादा से लोग भाग लें इस के लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी जिला में आरंभ किया गया है तथा दिव्यांगों तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए होम वोटिंग भी सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला में मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि लोगों को मतदान करने में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आएं। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न स्तरों पर मतदान के लिए ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है।

इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा, सी विजिल ऐप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन जीपीएस वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...