कांगड़ा में सनसनी! सुबह-सुबह खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट में गुरुवार सुबह हरोटी खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय निवासी तुलसीराम पशु चराने के लिए हरोटी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खड्ड के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान दीपराज को दी। पंचायत प्रधान ने बिना देर किए लंबागांव पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव पानी के बहाव के साथ किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल के तहत चयनित...

कांगड़ा में जमीनों का महाघोटाला, फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 100 कनाल भूमि के किए गए संदिग्ध सौदे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा क्षेत्र के इर्द-गिर्द पनपे संदिग्ध भूमि घोटाले...